जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

Friday, 13 January 2023

/ by BM Dwivedi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य कई राजनेताओं ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार की रात निधन हो गया है। 75 साल के शरद यादव का बीमारी के चलते इलाज चल रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजकर 19 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन की जानकारी बेटी सुभाषिनी ने ट्वीट कर दी। शरद यादव के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित अन्य बड़े राजनेताओं ने शोक जताया है। 

सात बार चुनाव जीतकर पहुंचे लोकसभा

साल 2003 में जनता दल के गठन से लंबे समय तक पार्टी के शरद यादव अध्यक्ष रहे। वो सात बार लोकसभा सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे। बिहार के मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार, दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से और एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य के चलते कुछ समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे।

तीन राज्यों से चुने गये सांसद

शरद यादव भारत के ऐस राजनेता थे जिन्होंने तीन राज्यों चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार से चुनवा जीतकर वो सांसद बने थे। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर माने जाने वाले शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है।

मध्यप्रदेश में जन्म

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई गांव में शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को हुआ था। उनके पिता का नाम नंद किशोर यादव और सुमित्रा यादव था। जबलपुर के रॉबर्टसन कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया था। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

शरद यादव ने इन पदों की पढ़ाई सोभा 

  • 1986 में राज्यसभा सदस्य चुने गए।
  • 1989-90 तक केंद्र में कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय संभाला।
  • 1997 में जनता दल के अध्यक्ष निर्वाचित हुये।
  • 3 अक्टूबर 1999- 31 अगस्त 2001 तक नागरिक उड्डयन मंत्री का पद संभाला।
  • 1 सितंबर 2001 से 30 जून 2002 तक केन्द्र में श्रम मंत्री रहे।
  • 1 जुलाई 2002 से 15 मई 2004 तक उपभोक्ता मामलों के मंत्री, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री रहे।
  • 31 अगस्त 2009 में शहरी विकास समिति के अध्यक्ष बनाये गए बने।
  • साल 2014 में वे राज्यसभा सदस्य चुने गए।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved