दिग्गज फिल्म निर्माता व अभिनेता दादा साहब फाल्के से सम्मानित के. विश्वनाथ ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Friday, 3 February 2023

/ by BM Dwivedi

Film producer and actor K. Vishwanath passed away: टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता व अभिनेता के. विश्वनाथ का निधन 2 फ़रवरी को हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उन्हें कई दिनों से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 2016  में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। के. विश्वनाथ के निधन पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हे सेलेब्स उसने जुड़ी यादों को शेयर करते हुए श्रंद्धाजलि देते हुये शोक जता रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुये श्रद्धांजलि दी है। 'कला तपस्वी' के नाम से जानेजाने वाले के विश्वनाथ का जन्म आंध्र प्रदेश में फरवरी 1930 में हुआ था।

इसे भी देखें : CA Foundation Result : सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम घोषित, इन वेबसइट देखें रिजल्ट

कई पुरुस्कारों से किये गये सम्मानित

टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता व फिल्म निर्माता के. विश्वनाथ को 1992 में पद्म श्री सम्मानित किया गया था। उन्हें पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट सहित दस फिल्मफेयर से सम्मानित किया जा चुका है।  ०१६ में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।  


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved