सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा इस अनोखी शादी का वीडियो
वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हुईं हैं, जहां कपल के बीच उम्र का लंबा फासला देखने को मिल जाता है। लेकिन इन सेलेब्रिटीज को पछाड़ते हुये एक बुजुर्ग ने खुद से 41 साल छोटी लड़की से शादी की है। यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है। यहां के एक 65 साल के वृद्ध ने खुद से 41 साल छोटी लड़की से व्याह रचाकर सभी को हैरान कर दिया। एक और खास बात यह भी है कि इस बुजुर्ग की व्यक्ति की खुद की 6 बेटियां हैं। जिस लड़की से इस शख्स ने शादी की है उसकी उम्र महज 24 साल है। शादी के लिए निकली बारात में बुजुर्ग ने भी जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इसे भी देखें : रामायण की 'सीता' की बेटियां मोह लेंगी मन, खूबसूरती में मां से नहीं कम, जानिये दीपिका के परिवार के बारे में
पूरे परिवार की मौजूदगी में की शादी
खबरों की माने तो यह मामला यूपी के बाराबंकी के जामिन हुसैनपुर गांव का है। यहां के एक 65 साल बुजुर्ग जिनका नाम नकछेद है। इन्होंने एक 24 साल की लड़की नंदिनी से बड़े ही धूमधाम से व्याह रचाया है। बतादें कि इस बुजुर्ग का भरापूरा परिवार है, इस शख्स की 6 बेटियों के अलावा नाती, नवासे और दामाद भी हैं। इन सब की मौजूदगी में वृद्ध ने बड़े ही धूमधाम से दूसरी शादी की। इतना ही नहीं बारात में खुद भी खूब डांस किया। रविवार के दिन हुई इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा है। अब तो वीडियो वायरल होने के साथ ही पूरे देश के लोग इस खबर को देख रहे हैं।
बेटी की उम्र की दुल्हन
65 साल के इस बुजुर्ग ने जिस नंदिनी को दुल्हन बनाकर शादी की है वह उसकी बेटी की उम्र की है। नकछेद और नंदनी की शादी का आयोजन रुदौली इलाके में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में हुआ। शादी में बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोग शामिल हुये। करीब 50 लोग बाराती थे और इसनी ही संख्या में घराती भी थे। बताया गया है कि नकछेद पहली पत्नी के निधन के बाद खुद को अकेला महसूस कर रहा था। जिसके चलते उसने दूसरी शादी का निर्णय लिया। इसके लिए उसने अपने परिवार के सदस्यों से भी सहमति ली। इस दूसरी शादी में नंदनी को पत्नी के रूप में पाकर बुजुर्ग काफी खुश है। उसके सारे बच्चों की शादी हो चुकी है. अब उसकी शादी को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर गर्म है।
No comments
Post a Comment