Bhojpuri actress Akanksha Dubey committed suicide: भोजपुरी सिनेमा अपनी अदाओं से हंगामा मचा देने वाली आकांक्षा दुबे को लेकर एक बहुत ही सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आ रही है। खबरों की मने तो आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल इन दिनों आकांक्षा अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंची हुई थीं। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के जिस सोमेंद्र होटल में आकांक्षा दुबे रूकी थी वहीं होटल के कमरे में उन्होंने खुदकुशी कर ली। आकांक्षा उत्तरप्रदेश के भदौही की रहनेवाली थी और भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने खूब नाम कमाया है। आकांक्षा ने भोजपुरी के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और अरविंद अकेला कल्लू जैसे कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया है। आज ही उनका एक गाना 'आरा कभी हारा नहीं है' भी रिलीज हुआ है।
ख़ुदकुशी की खबर ने सभी को चौंका दिया
पवन सिंह के साथ आज ही आकांक्षा दुबे का एक गाना 'आरा कभी हारा नहीं है' भी रिलीज हुआ है। जिसके कुछ ही देर बाद आकांक्षा की ख़ुदकुशी की खबर ने सभी को चौंका दिया। आकांक्षा के चहानेवाले को इस बात पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है की उनकी फेवटर एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं है। आकांक्षा ने आखिर आत्महत्या का फैसला क्यों लिया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि आकांक्षा की मौत की खबर से ही पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है।
Also Read:Amisha Patel: सकीना का इतना बोल्ड लुक देख उड़ जाएगी तारा सिंह की रातों की नींद!, आपभी देखिये वीडिओ
धमाकेदार रही वापसी
बताया जाता है कि आकांक्षा दुबे जब तीन साल की थी तभी उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनाना चाहती थीं। जबकि उनके माता-पिता उन्हें आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। अपने करियर की शुरुआत आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा से की। बीच में उन्होंने इस इंडस्ट्री दे दूरी बना ली थी लेकिन बाद में फिर से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में वापसी की और यह वापसी धमाकेदार रही। बताया जाता है कि जब पहली बार उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को छोड़ा था तो वह डिप्रेशन में चली गई थीं।
Also Read:इस हसीना ने इज्जत ढकने के लिए पहना दो डोरियों वाला ब्लाउज, जरा सी चूक हुई और...
उन्हें खूब पसंद किया जाता था
आकांक्षा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। उन्हें खूब पसंद किया जाता था। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 1.7 मिलियन से भी ज्यादा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट 15 घंटे पहले किया था। वह एक अभिनेत्री के साथ ही बेहतरीन मॉडल भी थीं।
No comments
Post a Comment