Earthquake in Madhya Pradesh and Chhattisgarh: शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। करीब तीन मिनट के भीतर ही दोनों पड़ोसी राज्यों में धरती कांप गई। सबसे पहले सुबह करीब 10.28 पर छत्तीसगढ़ में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। इसका मुख्य केंद्र अंबिकापुर से 12 किलोमीटर दूर था।
Also Read:AAP की मेयर पर केजरीवाल ने जताया भरोसा, सौंप दी मध्यप्रदेश की कमान, क्यों मिली ये जिम्मेदारी?
तीन मिनट के अंतराल में आया भूकंप
छत्तीसगढ़ में भूकंप आने के तीन मिनट बाद शुक्रवार सुबह करीब 10.31 पर मध्य प्रदेश में झटके महसूस किए गए। एमपी में आए भूकंप का केंद्र ग्वालियर के नजदीक था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 10.31 पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 माफी गई। बतादें की तीन दिन में दूसरी बार धरती हिले से लोग डर गए हैं।
Also Read:एमपी वाकई गजब है! नगर निगम अमले ने बिल के बदले भैंस को रख लिया गिरवी, जानिये पूरा मामाला
झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए थे
बतादें कि इसके पूर्व मंगलवार को जब अफगानिस्तान में आए भूकंप आया था तो इसके झटके भी पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भूकंप के झटके लगे थे। इसके बाद शुक्रवार को फिर से अचानक धरती हिलने लगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए।
No comments
Post a Comment