रीवा. विंध्य की धरती ने देश के लिए कई जवानों को पैदा किये। जिले की धरती युवाओं की शहादत से रोशन है। कारगिल का युद्ध हो या फिर पाक, बंगला की लड़ाई रीवा के जवानों ने अपना सीना आगे कर दुश्मनों से लोहा लिया। ज्यादातर तराई अंचल के युवा फौज में जाना पसंद करते है। कई घर ऐसे भी है जिनके हर सदस्य देश की सेवा के लिए फौज में अपनी सेवायें दे रहे है। आज का युवा भी फौज में जाने की तैयारी करता आसानी से गांव की मिट्टी में दिखाई देता है। एकलव्य की तरह युवाओं की टोली सुबह होते ही दौड़, कूद करती हुई दिखाई देती है। इन युवाओं को कोई मार्गदर्शक नहीं है। ऐसे में तराई अंचल के त्योथर तहसील निवासी सेनि. कमांडो अरूण गौतम ने युवाओं को पुलिस और फौज की नौकरी करने के लिए प्रशिक्षण दिये जाने का बीड़ा उठाया है।
Also Read: मुख्यमंत्री ने मऊगंज की जनता के साथ किया अन्याय, जानिये क्यों कही बन्ना ने ये बात
280 सेनि. फौजियों की टोली
बताते चले कि अपने साथ लगभग 280 सेनि. फौजियों की टोली को इसका जिम्मा दे रखा है जो गांव-गांव जाकर युवाओं को आर्मी एवं पुलिस के लिए शारीरिक रूप से तैयार कर रहे हैं। इतना ही नहीं स्वंय सेनि. कमांडो अरूण गौतम गांव-गांव जाकर युवाओं को पुलिस और फौज में जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे साथ ही नशे से दूर रहने की हिदायत भी दे रहे हैं। बताते चले कि सेनि. कमांडो अरूण गौतम द्वारा त्योथर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों एवं बेबस लोगों की आवाज उठाये जाने पर राजनीत का शिकार हुये। कई अपराध लगने के साथ ही पुलिस ने उन पर रासुका जैसी कार्रवाई भी की। पांच माह जेल में रहने के बाद भी सेनि. कमांडो के आचरण में कोई परिवर्तन नहीं आया। और जेल से छूटते ही गरीबों की मदद करने के साथ ही अब तराई अंचल के युवाओं को फौज और पुलिस में जाने के लिए फिजिकल रूप से तैयार करने का बीड़ा उठा लिया है। इसके लिए बकायदा स्वंय के व्यय से स्टेडियम भी बनवा रहे है।
No comments
Post a Comment