Rewa News : सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह को राजर्शी की उपाधि से किया गया विभूषित

Wednesday, 8 March 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा. राजघराने के युवराज दिव्यराज सिंह राजनीति में कदम रखते ही भाजपा का दामन थामा। और सिरमौर विधानसभा से लगातार दो बार विधायक चुने जा रहे है। जनता एक ओर जहां उनको अपना युवराज मानती है वहीं दूसरी ओर उनके मृदु स्वभाव की कायल भी है। इन दिनो ं भाजपा सरकार द्वारा विकास यात्रा निकाली गई है जो गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं एंव उपलब्धियों के संबंध में जनता को अवगत कराने का काम कर रही। विपक्षी दल भाजपा सरकार की इस यात्रा को बदनाम करने  के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करवा रहे। लेकिन सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विकास यात्रा में कहीं कोई रूकावट एवं विरोध का स्वर नहीं फूटा। जिधर से भी विकास यात्रा गुजरती है उधर ही सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह को जनता अपने सर आंखो पर बैठा रही।

Also Readआर्मी और पुलिस के लिए युवाओं को तैयार करने का सेनि. कमांडो ने उठाया बीड़ा, जानिये कैसे लें लाभ

पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ किया स्वागत

ग्राम पंचायत बड़ाछ में तो सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह को राजर्शी की उपाधि से विभूषित किया गया। बताते चले कि 6 मार्च को विकास यात्रा ग्राम पंचायत बड़ाछ आनी थी। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और स्वागत, सम्मान का वृहदरूप से आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता  नारायण गौतम कर रहे थे। पुष्प मालाओं से स्वागत करने के साथ ही उपस्थित पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ सिरमौर विधायक एवं रीवा रियासत के युवराज दिव्यराज सिंह का स्वागत किया। इसी दौरान पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ ही युवराज दिव्यराज सिंह को राजर्शी की उपाधि से विभूषित किया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved