रीवा। प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। जनता से लगातार रूबरू हो रही और भाजपा के कुशासन एवं कांग्रेस की नीति के बारे में बता रही। हाथ से हाथ जोड़ो, घर-घर चलो, भारत जोड़ो, जैसे कई अभियान चलाने के बाद कांग्रेस अब जन संवाद यात्रा शुरू कर दी। मजे की बात यह है कि जन संवाद यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला के ही मोहल्ले से किया। जिसे हरी झंडी कांगे्रस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने रीवा आये हुये थे। इस मौके पर कांगे्रस कमेटी के शहर अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवार, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वार्ड क्रमांक 26 के पूर्व कांग्रेस पार्षद मोहम्मद अकरम सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। गुरुवार को कांग्रेस नेता के के गुप्ता द्वारा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से जन संवाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने सभा को संबोधित करते हुये कहा यह जन संवाद यात्रा शहर की गलियों में शुरू हुई है जो जिले के हर विधानसभा में जायेगी। मिशन 2023 में अधिक से अधिक सफलता मिले यह कांग्रेस के सभी लोगों को प्रयास करने की जरुरत है।
Also Read: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, वीडी शर्मा के मानहानि मामले में दिग्विजय पर आरोप तय
एक माह तक चलेगी संवाद यात्रा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि केके गुप्ता द्वारा चलाये गये जन संवाद यात्रा में सभी स्थानीय नेता शामिल होकर मिशन को मजबूती प्रदान करें। इस दौरान कांग्रेस नेता केके गुप्ता ने बताया कि जन संवाद यात्रा लगभग एक माह तक चलेगी। शहर के गली-चौराहों में नुक्कड़ सभा कर मप्र में चल रहे कुशासन के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगा। जन संवाद पर मप्र के कर्ज, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ, मंहगाई और रीवा विधानसभा की मूल समस्याओं पर जनता को जागरुक किया जायेगा। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता केके गुप्ता ने दावा किया है कि वर्ष 2023 के मिशन पर कांग्रेस रीवा ही नहीं प्रदेश में परचम लहराते हुये अपनी सरकार बनायेगी।
No comments
Post a Comment