रीवा. विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाजे-गाजे एवं डीजे की धुन पर शहर में परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान परशुराम की झांकी के साथ ही रथ, घोड़े और ढोल तासे आकर्षण का केन्द्र रहे। विवेकानंद पार्क में 108 पंडितों ने भगवान परशुराम का पूजन और स्वास्तिवाचन किया। तत्पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्वमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अंध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों के नेतृत्व में विवेकानंद पार्क कॉलेज चौराहा से बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इसके बाद शिल्पी प्लाजा, प्रकाश चौक, स्टेच्चू चौक होकर, साईं मंदिर होकर शिवमंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान शहर में शोभायात्रा का जगह-जगह नगर के लोगों एवं व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभयात्रा में डॉ. ज्ञानवती अवस्थी, डॉ. केके परौहा, सीएम त्रिपाठी, प्रो. महेश शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, डॉ. आरती तिवारी, विनय त्रिपाठी, एसपी तिवारी, भारती शर्मा, शकुंतला मिश्रा, डॉ. अमित तिवारी, मंटू द्विवेदी, पुष्पा शर्मा, नीरज दुबे, डॉ. सुरेश पयासी, भागवत शुक्ला सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment