कुल्हाड़ी से काट कर चाचा की हत्या का लिया बदला, हिरासत में कातिल, जानिए वारदात की पूरी कहानी

Friday, 26 May 2023

/ by BM Dwivedi


रीवा.
जिले में लगातार हत्याऐं हो रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के थानों का रिकॉड खून से सराबोर हो रहा है। सुबह होते ही हत्या जैसी जघन्य वारदात की खबर सुन जिले में सनसनी फैल जाती है। अब तो लोग अपने का असुरक्षित महसूस करने लगे है। कब किस रूप में सामने मौत आ कर खड़ी हो जाये कहा नहीं जा सकता। ये अलग बात है कि पुलिस हाथ पैर पटक कर सायबर सेल एवं स्थानीय लोगों की मदद से कातिल की गिरेबां पकड़ लेती है। लेकिन क्षेत्र में अपराधियों के फैल रहे दशहत भरे कारनामें रूकने का नाम नहीं ले रहे। नईगढ़ी, अतरैला और अमहिया थाना क्षेत्र में बहे खून के धार सूख भी नहीं पाये कि गुरुवार की सुबह जवा थाना क्षेत्र से भी खून की धारा बह निकली। आश्चर्य की बात यह रही इस जघन्य हत्याकांड जर-जोरू-जमीन का मसला नहीं था यह खून का बदला खून था। बताते चले कि जवा थाना अंर्तगत ग्राम नेगुरा निवासी निर्देश कुमार मिश्रा पिता बालमुकुंद मिश्रा 25 वर्ष की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम गांव के ही युवक अंकित कुशवाहा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। और उनसे वारदात के संबंध में पूछतांछ की जा रही है।

Also Readमाशूकायें करवा रहीं कत्ल, आशिक ही बन रहे आशिक के कातिल, पुलिस ने खोले कई राज

शौच क्रिया के लिए जा रहा था नदी, घात लगा कर बैठे थे कातिल

पुलिस ने बताया कि नेगुरा निवासी निर्देश कुमार मिश्रा गुुरूवार की सुबह लगभग 6 बजे शौच क्रिया के लिए अपने घर से निकल कर नदी की ओर जा रहा था। गांव स्थित हाई स्कूल के पास आरोपी अंकित कुशवाहा अपने साथियों के साथ कुल्हाड़ी लिये घात लगा कर बैठा हुआ था। जैसे ही स्कूल परिसर के पास पहुंचा आरोपियों ने घेर कर उस पर धारदार औजार से हमला कर दिया। निर्देश जान बचाकर भागने का काफी प्रयास किया लेकिन सामने खड़ी मौत ने उसके पांव को रोक लिया और मौके पर ही तडफ़-तफड़ कर निर्देश की जान निकल गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। गांव में आग की तरह खबर फैल गई। हालात लॉ इन ऑडर के होने लगे। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो आसपास के थानों से भारी पुलिस बल नेगुरा गांव पहुंच गया। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाही के बाद पीएम करवाया गया। शव का अंतिम संस्कार किये जाने के परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि शव मृतक के घर में रखा है जिसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जायेगा।

Also Readयुवती के साथ अय्याशी करने वाले अघोरियों का एसआईटी ने किया भंडाफोड़, सरगना सहित गिरोह गिरफ्तार

सोहागी पहाड़ में आरोपी के चाचा की निर्देश ने की थी हत्या

निर्देश कुमार मिश्रा के बारे में बताया जाता है कि उस पर मारपीट, लूट और हत्या जैसे अपराधिक मामले थाना में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले निर्देश कुमार मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव में रहने वाले प्रवीण कुशवाहा का अपहरण कर सोहागी पहाड़ ले गया था और वहां उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि जब तक दम नहीं टूटा तब तक निर्देश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण कुशवाहा के सिर और शरीर पर पत्थर पटकता रहा। सोहागी पुलिस को जानकारी लगने पर निर्देश सहित उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो साल जेल में रहने के बाद निर्देश मिश्रा कुछ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। जिसके छूटने को ब्रेबसी से इंतजार उसका भतीजा अंकित कुशवाहा कर रहा था। निर्देश के छूटते ही अंकित बदला लेने का प्रयास करता रहा और गुरुवार की सुबह अपने मंसूबों पर कामायाब हो गया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved