रीवा के दो भाइयों ने योग में देखा भविष्य और बना डाले कई अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड, जानिए कैसे हासिल किया ये मुकाम

Wednesday, 21 June 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा। अब नई पीढ़ी में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। कारोना काल के बाद से बीते कुछ वर्षों में कई युवाओं ने योग के क्षेत्र में बड़ा नाम किया है। इसी सूची में मध्यप्रदेश के रीवा जिले के दो होनहार युवाओं का नाम शामिल है। रीवा शहर के करहिया गल्लामंडी के पास रहने वाले गीता प्रसाद पाण्डेय उर्फ लकी और उनके भाई आदर्श पाण्डेय ने कुछ सालों में ही योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करते हुये  पुरस्कार जीतकर सबका ध्यान आकृष्ट किया है। दोनों भाई योग प्रशिक्षक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। कई ऐसे कठिन आशन भी ये दोनों भाई आसानी से करते हैं जो सामान्य तौर पर योग करने वालों के लिए मुश्किल होता है। कुछ महीने पहले ही आदर्श ने वल्र्ड वाइड बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इन्होंने 1.05 मिनट तक पद्म वकाशन किया था। एशिया बुक आफ रिकार्ड में 31.17 मिनट तक कर्णपीड आशन किया था। इसी तरह गीता प्रसाद ने दो घंटे पानी में जल पर्वत आशन करके वल्र्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड बनाया था। इन्हें नेशनल योगाशन स्पोर्ट फेडरेशन में जूरी जज के रूप में भी चयन हुआ है। पांच साल तक राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कई अवार्ड भी जीते हैं।

Also Readहरिद्वार के मंदिरों में दर्शनों के लिए अब इन नियमों का करना होगा पालन, नहीं तो प्रवेश से कर दिया जायेगा वंचित!

आनलाइन देते हैं योगा प्रशिक्षण 

गीता प्रसाद और आदर्श पांडेय आनलाइन योगा क्लास चलाकर लोगों को प्रशिक्षण देते हैं। आफलाइन भी ये दोनों भाई लोगों को योग सिखाते हैं। गीता प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब लॉकडाउन था, बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे थे तो उन्होंने शरीर को अंदर से मजबूत करने के लिए योग का सहारा लिया। उसी समय से आनलाइन क्लास भी शुरू की जो अब तक चल रही है।  


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved