मां की अस्थियां उठने के साथ ही पुत्र की भी चली गई जान, प्रयागराज पहुंचे परिजनों को मिली अनहोनी की खबर

Sunday, 2 July 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा.  मां की अस्थियां उठ भी नहीं पाई थीं कि एक हादसे में पुत्र की जान भी चली गई। परिजन अस्थियां लेकर प्रयागराज गए थे और इधर उनको इस हादसे की खबर मिली। अपनी भाभी को लेकर युवक सामान लेने जा रहा था, जिसकी बाइक खंभे से टकरा गई। यह हादसा मऊगंज थाने के फूलकरण सिंह में हुआ।

Also Readदोहरे हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी देवर ने भाभी और भतीजे को उतारा था मौत के घाट

श्रीनिवास साकेत पिता हीरालाल साकेत 32 वर्ष निवासी फूलकरण सिंह शनिवार को अपनी भाभी श्यामवती साकेत के साथ बाइक से बाजार सामान लेने जा रहा था। बाइक जैसे ही मुख्य सड़क पर आई तभी अचानक युवक नियंत्रण खो बैठा। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भाभी को गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दो दिन पूर्व युवक की मां की मौत हुई थी। शनिवार को अस्थियां लेकर परिजन प्रयागराज के लिए निकले थे। अस्थियां गंगा जी में प्रवाहित भी नहीं हो पाई थी कि परिवार चिराग बुझ गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस विभत्स घटना के बाद आसपास के गांव में सनाका खिंच गया।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved