नई दिल्ली. चीन के एक युवक ने भारत में फर्जी सॉकर बेटिंग ऐप (soccer betting app) बनाकर गुजरात के लोगों से 1,400 करोड़ रुपए की ठगी की। इस महाठग पर आरोप है कि इसने महज नौ दिन के अंदर 1200 लोगों से रकम ऐंठ ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस ने एसआइटी का गठन कर जांच कर रही है। इस ठगी में चीन के शिनजेन (Shingen) के रहने वाले वू उयानबे (Wu Yuanbei) को इस खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
Also Read: MP News: झोलाछाप घर पर ही पेट में चीरा लगाकर कर रहा था ऑपरेशन, महिला की मौत, जानिए पूरी घटना
ऐप के जरिये दिया मुनाफे का लालच
वू उयानबे 2020 से 2022 के बीच भारत आया था। वह पटना व बनासकांठा में रहा। उसने ‘दानी डाटा’ ऐप बनाया। उसका टार्गेट मुख्य रूप से गुजरात के लोग बने। आरोपी ने ऐप के माध्यम से लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया। मई 2022 में वू उयानबे व साथियों ने सॉकर बेटिंग ऐप लॉन्च किया था। लोगों को इस पर बाजी लगाने का लालच दिया। यह ऐप सिर्फ नौ दिन ऑपरेशन में रहा। इसकी मदद से 1,200 लोगों से 1,400 करोड़ ठग लिए गए। इस मामले में पहली एफआइआर अगस्त 2022 में दर्ज की गई थी। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी गिरफ्तारियां रकम को शेल कंपनियों और हवाला नेटवर्क से भारत से बाहर भेजने से जुड़ी हैं।
मुख्या आरोपी पहुंच से बहार
मुख्य आरोपी वू उयानबे पुलिस की पहुंच से बाहर है। वह चीन लौट चुका है। जांच एजेंसी उसके खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं जुटा पाई है। इसलिए उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकी।
No comments
Post a Comment