छोड़िये शाही शादी के सपने, ‘100 मेहमान-10 पकवान’ वाली शादी का लोकसभा में पेश हुआ प्रस्ताव

Sunday, 6 August 2023

/ by BM Dwivedi

 


नई दिल्ली. यदि शाही शादी का सपना देख रखे हैं तो उन्हें छोड़ये। पहले ही लोग महंगी शादियों से परेशान है, इसे लेकर अब लोकसभा में भी चर्चा होने लगी है। संसद के मानसून सत्र में पंजाब के खडूर साहिब से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल (Congress MP Jasbir Singh Gill) ने लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल (private member bill) यानी ’विशेष अवसरों पर फिजूलखर्ची रोकथाम विधेयक 2020’ पेश किया है। बिल से शाही शादियों में होने वाले खर्चों पर लगाम लग सकेगी।


बतादें कि यह पहली बार नहीं है जब इस मामले को लेकर लोकसभा में बिल पेश हुआ है। इससे पहले मुंबई उत्तर से भाजपा के लोकसभा सांसद गोपाल चिनय्या शेट्टी (BJP MP Gopal Chinnayya Shetty) ने दिसंबर, 2017 में निजी विधेयक पेश किया था। वहीं फरवरी, 2017 में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन (Congress MP Ranjit Ranjan) ने भी शादियों में मेहमानों की संख्या और व्यंजनों की सीमा तय करने के लिए बिल पेश किया था। इस बिल से एक बार फिर शादियों फिजुलखर्ची को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।


सिर्फ 100 लोग शादी में होंगे शामिल

बतादें कि इस बिल के अनुसार शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों परिवारों को मिलकर आमंत्रित अतिथियों की संख्या 100 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं शादी समारोह में परोसे गए व्यंजनों की संख्या भी 10 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही शादी में दिए जाने वाले उपहारों का मूल्य 2,500 रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved