MP: मैहर माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे पं.धीरेंद्र शास्त्री, एक झलक पाने को उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़

Friday, 1 September 2023

/ by BM Dwivedi

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर में पर्वत वासिनी माता शारदा का दर्शन-पूजन करने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार सुबह मैहर पहुंचे। उन्होंने माता के चरणों मे मत्था टेका। इस दौरान माता मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की एक झलक पाने को लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। बतादें कि बागेश्वर पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री सतना शहर के एक उद्योगपति के आमंत्रण पर गुरुवार देर रात सतना पहुंचे थे।

Also Readसितंबर से बदल जायेंगे कई जरूरी नियम, कुछ में होगी परेशानी, कुछ में मिलेगी राहत

राजनैतिक ज्ञान शून्य और सूक्ष्म
इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात करते हुए कहा कि यह प्रत्येक भारत वासियों और सभी हिन्दुओं का सौभाग्य है कि अब संघ हिन्दू राष्ट्र के संकल्प के साथ सतत आगे बढ़ रहा है और शीघ्र ही भारत अब हिन्दू राष्ट्र बनने ही वाला है। वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर पं.धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका राजनैतिक ज्ञान शून्य और सूक्ष्म है इसलिए वो राजनीति पर कम ही बोलते हैं। लेकिन उन्होंने देश में कई आर्थिक सुधारों की जरूरत प् जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश में बहुत कम व्यय में चुनाव हों और उस राशि का उपयोग गरीबों के हित मे लगाया जा सकता है। इस पैसे का उपयोग पिछड़ापन को दूर करने के साथ ही शिक्षा तथा चिकित्सा की बेहतरी में किया जा सकता है। 

Also ReadMP: फूड-फैक्ट्री में सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे 5 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, मरने वालों में तीन सगे भाई थे

मई में होनी थी मैहर में कथा, रद्द कर दिया था कार्यक्रम 
बतादें कि मई महीने में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के सौजन्य से मैहर में हनुमान कथा का प्रस्तावित कार्यक्रम तमाम तैयारियों के बावजूद रद्द कर दिया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं वीडिओ जारी कर इसकी जानकारी लोगों को दी थी। बागेश्वर पीठाधीश्वर ने कार्यक्रम निरस्त करने के पीछे व्यस्तता का हवाला दिया था। यह आयोजन 3 से 7 मई तक मैहर में होना था। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved