Satna: कजलियां त्योहार मनाने के दौरान युवक की हत्या, गले मिलने के बहाने सीने में घोंप दिया चाकू, फिर लेकर पहुंचा अस्पताल...

Friday, 1 September 2023

/ by BM Dwivedi

 

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में कजलियां के त्योहार पर एक बड़ी वारदात हो गई। विवाद शराबखोरी से शुरू हुआ जो जानलेवा हो गया। क्षेत्र के ग्राम रिगरा में सीने में चाकू घोंप कर रोहित दाहिया पिता राजाराम दाहिया (24) निवासी रिगरा की हत्या कर दी गई। मृतक किराना दुकान संचालित करता था।

Also Readसितंबर से बदल जायेंगे कई जरूरी नियम, कुछ में होगी परेशानी, कुछ में मिलेगी राहत

ऐसे हुई घटना 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार लोग जब कजलियां का त्योहार मना रहे थे, इसी दौरान रात 9 बजे के करीब रोहित और इशू केवट नामक युवक के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच विवाद और गाली गलौज होता रहा, इसी बीच इशू ने रोहित के सीने में चाकू घोंप दिया। जिससे रोहित बेहोश हो गया, तो इशू उसे अस्पताल भी ले गया लेकिन जैसे ही डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया, तो इशू वहां से फरार हो गया। खबर मिलते ही रोहित के परिजन व अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस भी हरकत में आ गई और कुछ ही देर में इशू को गिरफ्तार कर लिया। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved