MP: नशे की गोली खिलाकर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार हैवान नशेड़ी पिता ने स्वीकारी जुर्म

Friday, 8 September 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी क्षेत्र से बेहद ही शर्मनाक खबर आई है। यहां रहने वाली एक नाबालिग बच्ची ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप पिछले दिनों लगाया था। बेटी को नशे की गोली खिलाकर उसने दुष्कर्म किया था। नाबालिग बच्ची की रिपोर्ट पर झांसी रोड थाना पुलिस से आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म के साथ सहित पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की थी,  जिसे मुखबिर से मिली सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Also Read:MP: सपने में आकर मरे हुए बेटे ने मां को किया मजबूर, तब जाकर उसकी करतूतों का हुआ ऐसे खुलासा, जिसने सभी को चौंका दिया

बेटी के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल ने हैवान पिता की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में झांसी रोड थाना टी आई रशीद खान ने एक टीम गठित कर दुष्कर्म के आरोपी पिता को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु लगाया। इसी बीच एक मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी झांसी रोड थाना क्षेत्र में ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे मंदिर के पास छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां पर आरोपी झांडियों के पास छिपा बैठा हुआ था, पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी नशा करने का आदी है। उसने बताया कि जब पत्नी अपने मायके गई हुई थी। तभी उसने बेटी के साथ ये गलत काम किया था।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved