Rewa: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की मौत, 2 घायल, उपचार करा कर अस्पताल से लौट रहे थे गांव

Monday, 18 September 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, रीवा। जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत माडौ गांव के पास हाईवे पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल है। जानकारी के मुताबिक रीवा-सिरमौर मार्ग में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बाइक पर सवार 3 लोग घायल किशोर का उपचार कराने के लिए शहर आए थे। जिसके बाद वह गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सामने से एक बाइक में सवार युवक आया और जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक पर अकेले सवार की युवक मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार तीनों लोगों को गंभीर रूप से घायल होने पर तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया है। दो जिंदा बचे दो घायलों का उपचार चल रहा है। 

Also Read:MP चुनाव से पहले किसान-महिला और शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में इन्हे किया गया मंजूर

ऐसे हुआ हादसा 
बैकुंठपुर थाना पुलिस के मुताबिक रहीश शर्मा पुत्र संतोष (17) निवासी क्योटी का कुछ दिन पहले पैर फैक्चर हो गया था। जिसके इलाज के लिए बड़ा भाई राहुल शर्मा पुत्र संतोष (20) और पड़ोस का युवक आशीष शर्मा पुत्र जगदीश (22) बाइक से रीवा आए थे। बाइक आशीष चला रहा था। जबकि रहीश बीच में और पड़ोसी पीछे बैठा हुआ  था। बताया जा रहा है कि माडौ गांव के पास अचानक बाइक से आशीष सिंह आ गया। जिससे दोनों बाइके आपस में भिड़ गई। जिसके बाद दोनों बाइकों में सवार चार लोग हाईव पर गिर गए। हादसे में दोनों बाइकों के चालक आशीष सिंह निवासी माडौ और राहुल शर्मा निवासी क्योटी की जान चली गई। अब आशीष शर्मा और रहीश शर्मा का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। दिया जा रहा है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved