MP: जनता के बीच भावुक हुए सीएम शिवराज हुए, पूछा- चुनाव लड़ूं या नहीं? जानिए क्या मिला जवाब

Wednesday, 4 October 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में जनता से भावुक होकर पूछा कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं? यहां से चुनाव लड़ूं या नहीं? जनता के बीच से लड़ो-लड़ो की आवाज आती रही। शिवराज मंगलवार को भैरून्दा जनपद के सातदेव स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बुदनी विधानसभा में 19.65 करोड़ से 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। बोले- मैं जनता की जिंदगी बदलने के अभियान में लगा हूं। उन्होंने कहा, धर्म-संस्कृति को आगे बढ़ाना भी सरकार का काम है। उज्जैन में महाकाल लोक बनने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं। सलकनपुर में देवी लोक बन रहा है।

Also Read:MP: बैंक के कर्ज से दबे पति-पत्नी ने की आत्महत्या, दो साल की मासूम बेटी को छोड़ गए अकेला

बुरहानपुर से आज 5वीं किस्त देंगे शिवराज
लाड़ली बहनों को बुधवार से 1250 रुपए हर माह मिलेंगे। पहली बार योजना की बढ़ी हुई पांचवीं किस्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर से बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। वे रणुक मंडी परिसर में होने वाले राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए निमाड़ के चारों जिलों से बहनों को लाने के लिए 8 जिलों से करीब 1000 बसें अधिग्रहित की गई हैं। शिवराज 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved