रहिये अपडेट, डेस्क। शारदेय नवरात्र में 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की उपासना के बाद दसवें दिन भगवान राम की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाता है। दशहरा भक्ति के साथ ही खान-पान का भी त्यौहार है। पूरे देश में दशहरा अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन हर जगह कुछ कुछ विशेष चीजें खाने का भी रिवाज है। भगवान राम का जन्म उत्तर प्रदेश अयोध्या में हुआ था। यूपी के लोग दशहरा के दिन मिठाई के साथ पान भी आता है। इसी तरह से अन्य स्थानों में भी कुछ विशेष खाने का रिवाज है, आइये जानते हैं विस्तार से -
पान खाने का रिवाज
दशहरे के दिन पान खाने का रिवाज है। पान खाना शुभ माना जाता है। दशहरे के दिन उत्तर प्रदेश में लोग रावण का पुतला दहन होने के बाद एक-दूसरे को मिठाई और पान खिलाकर गले मिलते हैं। हिंदू धर्म में पान को पूजा-पाठ और शुभ कामों में उपयोग किया जाता है। पान को मान-सम्मान और विजय का प्रतीक माना जाता है। यह प्यार की भी निशानी है। पान खिलाकर लोग भगवान राम की जीत का विजयोत्सव मनाते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो पान में कई प्रकार के ऐंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मौसम बदलने से होने वाले संक्रमणों से बचाते हैं। साथ हीपान खाने से डाइजेशन ठीक रहता है।
छेने का रसगुल्ला
दशहरे के दिन छेने का रसगुल्ला खाना भी शुभ माना जाता है। यह एक बंगाली मिठाई है। बंगाल में दुर्गा पूजा बड़ा त्योहार है। इसके बाद दशहरा भी यहां बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाल में रसगुल्ले को शुभता वाली मिठाई माना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो छेना दूध से बना होता है। जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करता है, जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है।
मीठा डोसा
दशहरे के दिन कर्नाटक में मीठा डोसा खाने का रिवाज है। जिसे गेहूं-चावल के आटे, गुड़, घी और इलायची पाउडर से बनता है। मीठा डोसा भगवान को भोग लगाने के बाद खाया जाता है।
दही-चीनी
हिंदू धर्म में दही-चीनी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी शुभ कार्य को शुरू करने या शुभ कार्य के लिए जाने से पहले दही-चीनी खिलाया जाता था। इसलिए दशहरे पर कुछ स्थानों पर भगवान राम को दही-चीनी का भोग लगा कर उसका प्रसाद खाया जाता है।
जलेबी फाफड़ा
गुजरात में जलेबी फाफड़ा प्रमुख व्यंजन है। माना जाता है कि भगवान राम को जलेबी बहुत पसंद। जलेबी के बिना उनका भोग अधूरा होता है। गुजरात में जलेबी के साथ फाफड़ा खाते हैं, जो कि बेसन से बना होता है।
No comments
Post a Comment