रहिये अपडेट, रीवा। विधानसभा चुनाव में जीत के लिया सभी प्रमुख पार्टियां पूरा ज़ोर लगा रही हैं। विंध्य क्षेत्र ने 2018 के चुनाव में भाजपा की झोली में 30 में से 24 सीट डाली थीं। विंध्य में सभी दलों ने अपनी नजर गाड़ी हुई है। इस चुनाव में इन 30 सीटों को साधने के लिए भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा ने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधी में सभा कर सियासी समीकरण को भाजपा के पक्ष में साधेंगे। कांग्रेस से प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सपा से अखिलेश यादव और बसपा से मायावती भी मैदान में उतरेंगी।
पीएम मोदी सीधी में आज और 9 को सतना आएंगे
प्रधानमंत्री मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे सीधी में सभा करेंगे। वहां से भाजपा की ओर से दो बार की सांसद रीति पाठक मैदान में हैं। सभा के जरिए पीएम सीधी की चार और सिंगरौली की तीन सीटों पर प्रभाव डालेंगे। 2018 में दोनों जिलों की 7 सीट में से 6 पर भाजपा थी।
10 को राहुल सतना में
कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी 10 नवंबर को सतना से विंध्य के सियासी समीकरण साधेंगे। राहुल 2018 के चुनाव से पहले यात्रा में चित्रकूट और सतना पहुंचे थे। तब दोनों सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। इस सभा से भी कांग्रेस अप्रत्याशित परिणाम की उम्मीद लगाए बैठी है।
अखिलेश और मायावती कल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 को सतना के चित्रकूट विस क्षेत्र और सीधी में सभा कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। 2003 में सीधी जिले से सपा को जीत मिल चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती सतना-रीवा में सभा कर समीकरण बैठाएंगी। दोनों जिलों में बसपा चुनाव जीत चुकी है।
प्रियंका गांधी 9 को रीवा में देंगी जीत का मंत्र
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 9 नवंबर को रीवा आकर कांग्रेस में ऊर्जा का संचार करेंगी। 11.30 बजे एसएएफ ग्राउंड में उनकी जनसभा होगी। 2018 के चुनाव में रीवा जिले से कांग्रेस का सफाया हो गया था। ऐसे पार्टी इस बार बेहतर नतीजे की आस में है।
No comments
Post a Comment