रहिये अपडेट, रीवा। श्रीराम मंदिर में स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व आयोजित उत्सव कार्यक्रम के तहत शहर में प्रभात फेरी एवं जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण का स्वरूप धरे बच्चों ने कलश यात्रा को भव्यता प्रदान की। शहर में कलश यात्रा का आयोजन चिरहुला हनुमान मंदिर से लक्षणबाग परिसर तक किया गया। कलश यात्रा के पूर्व हनुमान मंदिर में राम भजन, नृत्य नाटिका, सुंदर कांड का आयोजन किया गया। तदुपरांत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा में श्रीराम के जयकारों की धूम रही। वही लक्ष्मणबाग में भगवान के भजन व कीर्तन भी हुए। कलश यात्रा में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय, संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक, विकासखण्ड समन्वयक अमित अवस्थी सहित मेंटर्स, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिले के रायपुर कर्चुलियान, जवा एवं नईगढ़ी में भी कलश यात्राओं का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने कलश यात्रा में श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
आरएसएस ने किया पथ संचलन
अयोध्या उत्सव को लेकर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में पथ संचलन किया। इस दौरान आरएसएस कार्यकर्ता संगठन के वेशभूषा में पथ संचलन करते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से भ्रमण किया। साथ ही लोगों को सामाजिक समरसत का संदेश दिया। पथ संचालन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे भी जगाए। पथ संचलन में आएसएस के जिला पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
मानस भवन में सुंदरकांड का पाठ
मानस मंडल द्वारा मानस भवन में अयोध्या धाम में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ शुरू है। जिसमें भक्तगण हिस्सा ले रहे हैं। जिसका समापन २२ जनवरी को होगा। इस दौरान मानस मंडल के मानस पंचांग का विमोचन भी उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला करेंगे। इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्र भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मानस मंडल के अध्यक्ष सुभाष बाबू पांडे ने दी है।
No comments
Post a Comment