रहिये अपडेट, रीवा. शहर के पद्यमधर कॉलोनी स्थित न्यू संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। डॉक्टर रूद्रसेन गुप्ता नशामुक्ति केन्द्र में पिछले ढाई साल से पदस्थ थे। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने नशामुक्ति केन्द्र संचालक सहित पंाच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी फरार है। घटना के पीछे महिला से छेड़खानी की बात सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस अब अन्य आरोपियों को तलाशनें में जुटी हुई है। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि पद्यमधर कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में योजना बनाकर डॉक्टर को नशा मुक्ति केन्द्र बुलाया गया, जहां दोपहर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद इलाज के लिए संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंम मच गया। मामले में पुलिस ने आरोपी नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक शशांक तिवारी, प्रसून तिवारी और प्रियंका तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रोजेक्टर मैनेजर नीलेश तिवारी और राजकुमार तिवारी फरार चल रहा है।
पत्नी से बात करने को लेकर था शक
हत्या के पीछे जो बात सामने आ रही है उसमें प्रसून तिवारी और उसके रिश्तेदारों को शक था उसकी पत्नी से डॉक्टर फोन पर गलत बात करते थे। इस संबंध में कई बार परिवार वालों ने डॉक्टर को समझाइश और चेतावनी दी थी। बावजूद चिकित्सक ने जब नहीं समझा तो सोमवार को नीलेश तिवारी ने दोपहर ३ बजे डॉक्टर को फोन कर बुलाया। बोला कि जरूरी काम से बैकुंठपुर चलना है ऑफिस आ जाओ। जहां पहले से पांचो आरोपी मौजूद थे। इसके बाद जैसे ही चिकित्सक वहां पहुंचे उनके बीच विवाद होने लगा और पांचों ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पत्नी को दी सड़क दुघर्टना की जानकारी
चिकित्सक के परिजनों में शेषमणि ने बताया कि सोमवार की रात ८.३० बजे उनकी बहन को फोन आया आपके पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। बहन के फोन पर हम लोग भी संजय गांधी चिकित्सालय पहुंचे तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी है। उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।
No comments
Post a Comment