Rewa जिला अस्पताल में शुरू हुई बिना चीरफाड़ के दूरबीन पद्धति से सर्जरी, अपेंडिक्स के मरीज का किया ऑपरेशन

Monday, 26 August 2024

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। जिला अस्पताल रीवा में दूरबीन के माध्यम से बिना चीरफाड़ के सर्जरी की गयी है। अस्पताल में 24 वर्षीय मरीज पेट के दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉ आलोक दुबे सर्जरी विशेषज्ञ ने मरीज को भर्ती कर तुरंत उपचार चालू कर दिया। आयुष्मान योजना के माध्यम से जांच में मरीज के अपेंडिक्स में सूजन एवं मवाद पाया गया। जिससे उसका ऑपरेशन किया जाना जरूरी था। 

इसे भी पढ़ें : Hal Chhath 2024: हलछठ का महिलाओं ने रखा व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

बिना चीरे के आपरेशन किया गया
डॉक्टरों की टीम ने  दूरबीन पद्धति से बिना चीरे आपरेशन किया गया। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य है। आपरेशन में डॉ सिद्धार्थ सिंह प्लास्टिक सर्जन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राधा, डॉ. निष्ठा, डॉ. प्रियंका एवं स्टाफ का योगदान रहा। सिविल सर्जन डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की पहल पर जिला अस्पताल में कुछ दिनों पूर्व ही लेप्रोस्कोपिक सेटअप प्रदान करवाया गया था। जिससे अब यहां भी आयुष्मान योजना के माध्यम से दूरबीन के द्वारा सर्जरी संभव हो पाई। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved