रहिये अपडेट, रीवा. छुहिया घाटी में गुरुवार को सुबह एक यात्री बस पलट गई। जिससे १२ से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस हादसे में अभी कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद छुहिया घाटी में दोनों तरफ जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद बस को हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इसे भी पढ़ें : Rewa News: महिला से छेड़खानी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र के डाक्टर की पीट-पीट कर हत्या
बस में मच गई चीख पुकार
बताया जा रहा है कि सीधी से सतना की ओर जा रही शुक्ला ट्रेवेल्स की बस छुहिया घाटी में पहुंची इसी बीच चालक ने बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और पलट गई। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन से लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकालने के बाद इलाज के अस्पताल भेजा। यात्रियों की माने तो बारिश के कारण छुहिया घाटी में सड़क खराब हो गई है। जिसके कारण फिर से हादसों की आशंका बढ़ गई। बता दें कि छुहिया घाटी में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के ओवर लोड भारी वाहन गुजरते हैं जिसके कारण सड़क खराब हो गई है। इस ओवर लोड परिवहन पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है।
No comments
Post a Comment