रहिये अपडेट, रीवा. त्योंथर से भाजपा के विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने रीवा विधानसभा क्षेत्र के अमहिया में सड़क किनारे बनी मस्जिद को हटाने की मांग को फिर दोहराया है। उन्होंने कहा कि तीन बाई तीन की चादर डालकर किया जा रहा लैंड जिहाद बंद होना चाहिए। कहा कि अमहिया की बनी सड़क पर पहले चादर डाली गई थी, अब अतिक्र्रमण कर हरे रंग की बिल्डिंग बना ली गई है। बनी सड़क पर मस्जिद का रूप देना उचित नहीं है, इसको हरहाल में हटाना चाहिए।
भाजपा विधायक ने कहा कि इस तरह सड़क और सरकारी जमीन पर कब्जा बंद होना चाहिए। जब सिरमौर चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर कार्रवाई हो सकती है तो अमहिया में सड़क पर बने मस्जिद पर क्यों नहीं होनी चाहिए। कहा कि सड़क पर हर धर्म का व्यक्ति चलता है, इसलिए धर्म के नाम पर सड़क या सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होना चाहिए। उनसे जब सवाल किया गया कि आपका मकान भी बफ्फ की जमीन पर बनना बताया जाता है तो उन्होंने कहा कि इसकी भी शिनाख्त होनी चाहिए।

No comments
Post a Comment