रीवा. कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सभी संभागीय अधिकारी सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्र का भ्रमण करके विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें। जनप्रतिनिधियों तथा आमजनता से सतत संपर्क एवं संवाद रखें। हेल्पलाइन और जन सुनवाई के आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण लेबल एक और लेबल दो में बिना अटेण्ड किए मिले तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नर ने कहा कि संभागीय अधिकारी निरीक्षण का रोस्टर तैयार कर अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करें। कर्मचारी के ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने के दिनांक तथा मोबाइल नम्बर ग्राम पंचायत भवन में अंकित कराएं। ग्राम पंचायत को सभी विभागों के कार्य के लिए ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित करें। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता जल संसाधन नहरों में अंतिम बिंदु तक पानी पहुंचना सुनिश्चित करें। आगामी 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इससे जु?े विभाग सभी तैयारियाँ समय पर पूरी कर लें। कमिश्नर ने तीन महीने से अनुपस्थित लैब टेक्नीशियन के विरूद्ध कार्रवाई न करने पर संयुक्त संचालक शिक्षा को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।
ेंबैठक में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. केएल नामदेव, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. आरपी सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा एसके त्रिपाठी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, सहायक संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा, मुख्य अभियंता ऊर्जा आईके त्रिपाठी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments
Post a Comment