Rewa News: राज्यस्तरीय तलवारबाजी के लिए चार छात्रों का चयन

Friday, 11 October 2024

/ by BM Dwivedi

रीवा. खेल परिसर रीवा में संभाग स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दयानंद आर्य उमावि के चार छात्रों ने भाग लिया और अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें छात्र राजवीर सिंह, करन सेन, अनिकेत कुशवाहा और विकास वर्मा शामिल है। ये छात्र 14 से 18  अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved