रीवा. विंध्य क्षेत्र में तैयार की गई फिल्म मामा की लाडो फिल्म का प्रमोशन पूरा कर लिया गया है। यह फिल्क बेला रामपुर के बायपास में एक मैरिज गार्डन में कैलाश पयासी के निर्देशन पर बेटी अंजलि पयासी की प्रस्तुतियों में विंध्य क्षेत्र के प्रतिभावान कलाकारों द्वारा फिल्माई गई फिल्म का केन्द्र बिन्दु नारी सशक्तिकरण है। इस फिल्म में विंध्य के कई पर्यटन स्थल जैसे मुकुन्दपुर का चिड़ियाघर, रामवन जैसे प्रमुख स्थानों पर शूटिंग की जाकर विंध्य क्षेत्र की पहचान को फिल्म के माध्यम से देश भर में पहुंचाने का प्रयास किया गया है। विंध्य के हास्य कलाकार उत्तम केवट की भूमिका प्रसंशनीय है।
फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम के आयोजक सतीश शुक्ला व देवेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि 18 अक्टूबर से मामा की लाड़ो फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस दौरान फिल्म के निर्देशक कैलाश पयासी, अभिनेत्री अंजली पयासी व हास्य कलाकार उत्तम केवट एवं उनकी टीम का आयोजकों ने अभिनंदन किया कार्यक्रम का संचालन सतीश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुरुषोत्तम मिश्रा, दिलीप त्रिपाठी, पीयूष पाण्डेय, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments
Post a Comment