APSU रीवा में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का किया जा रहा आयोजन

Thursday, 21 November 2024

/ by BM Dwivedi

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 19 से 25 नवम्बर तक विश्व धरोहर  सप्ताह का आयोजन किया गया जा रहा है। जिसमें विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन 20 नवम्बर को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 10 टीमों ने भाग लिया। उमा पटेल, सान्या त्रिपाठी, अखिल तिवारी, श्रद्धा त्रिपाठी, तनुष्का जैन ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा डिबेट में नितीश कुमार तिवारी, अमन कुमार गुप्ता, श्रद्धा त्रिपाठी, सान्या त्रिपाठी, अखिल तिवारी ने भाग लिया। इसी तरह गुरुवार को आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में पोस्टर पेंटिग, पोट्री पेंटिग, फूड स्टाल, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, थ्री लेग रेस, सोलो सांग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, गु्रप सांग, रैम्प वाक, प्ले एक्ट, पावर प्वांइट प्रजेटेशन आदि रखा गया है। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 26 नवम्बर को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्द्र प्रकाश मिश्र द्वारा किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ प्रीति तिवारी, डॉ धीरेन्द्र सिंह, डॉ खगेशनाथ गर्ग, डॉ नैमुद्दीन खान, डॉ संजीव मिश्रा, अनन्त प्रकाश गर्ग, तनुजा सिंह, सुमित भारती, राहुल तिवारी, प्रहलाद साकेत, वंशिका वर्मा, राज उपाध्याय, जतिन मिश्रा, वैशाली दुबे, अल्का शुक्ला, तनुष्का सेठ, रोशनी त्रिपाठी, अंशिका त्रिपाठी, ऐश्वर्या मिश्रा, अनम उस्मानी सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved