रीवा में बना प्रदेश का पहला रिवरफ्रंट, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया लोकार्पण, जानिए क्या है विशेष

Sunday, 10 November 2024

/ by BM Dwivedi

रीवा. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बीहर नदी के किनारे बनाए गए रिवरफ्रंट का शनिवार को लोकार्पण किया। 25 करोड़ की लागत वाला यह प्रदेश का पहला रिवरफ्रंट है। राज्यपाल इलेक्ट्रॉ निक कार से रिवरफ्रंट का निरीक्षण करते हुए पंचमठ धाम पहुंचकर शिवमंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को प्रकृति के बीच समय बिताने का अच्छा स्थान मिलेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहे। बीहर नदी में बाबा घाट से लेकर कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लंबाई का रिवरफ्रंट बनाया गया है। इसमें ग्रेविटी वाल, पाथवे, ग्रीन-टी एरिया का निर्माण किया गया है। उप मुयमंत्री शुक्ला ने कहा कि साबरमती रिवरफ्रंट अहमदाबाद और गोमती रिवर फ्रंट (लखनऊ) के बाद बीहर रिवरफ्रंट रीवा की पहचान स्थापित होगी। यह पहले चरण का कार्य है। दूसरे चरण में नदी के दूसरे हिस्से में कार्य कराया जाएगा।

निरीक्षण भी किया
राज्यपाल को भ्रमण कराते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जगदगुरु आदिशंकराचार्य ने धर्म दिग्विजय अभियान के दौरान पंचमठ धाम में प्रवास किया था। चारों दिशाओं में ज्योर्तिमठ, श्रृंगेरीमठ, गोवर्धनमठ तथा द्वारिकामठ की स्थापना के बाद उनकी परिकल्पना मध्यभारत में पांचवें मठ की स्थापना की थी। यह पांचवां मठ है। पंचमठा में चारों मठों की प्रतिकृति बनाकर इनका इतिहास प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यहां आकर आध्यात्मिक एकात्म के उद्वीण की अनुगूंज हृदय में स्पंदित होती है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved