रीवा। जनपद शिक्षा केंद्र रीवा द्वारा विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय सुदर्शन कुमारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया। सोमवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में विकासखंड के लगभग 35 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बीआरसी ने प्रसन्नता व्यक्ति की साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण, दूर संचार, सामाजिक विकास राजनीतिक विकास, सेमिनार, सोलो सोंग, शॉर्ट प्ले इत्यादि विधाओं में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ में हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश सिंह गहरवार ने प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की तारीफ की तथा उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में अनिल त्रिपाठी, आराधना पांडे, मनु सिंह प्रीति दुबे उमेश कुमार शुक्ला रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment