सम्मान समारोह में खुद को बघेली बोलने से नहीं रोक पाए डिप्टी सीएम, विंध्य की प्रतिभाओं का सम्मानित करते हुए कहा...

Wednesday, 6 November 2024

/ by BM Dwivedi

रीवा. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट द्वारा भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में अपनी बात रखते हुए बघेली बोली में कहा कि लोगन का सम्मानित करब विंध्य केर गौरवशाली परम्परा आय। सम्मान समाज मा या संदेश देत हय कि समाज कइ नजर पारखी हय। औरन का प्रेरित करत हय मेहनत करै का, संघर्ष करिके सफल होय का। कहा कि, सफलता केर कउनउ शॉर्टकट नहीं होय। दूरदृष्टि अउर पक्का इरादा से कउनउ लक्ष्य प्राप्त कीन जाइ सकत हय।  उप मुख्यमंत्री  ने इस मौके पर संघ लोक सेवा आयोग और राज्य सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विंध्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को पशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक चुरहट एवं बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र के नागरिकों को एकजुट करने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विंध्यवासियों को सम्मानित कर अन्य नागरिकों को प्रेरित करने के लिये यह आयोजन किया गया है। कहा कि ट्रस्ट की गतिविधियां क्षेत्र के विकास में सहयोगी हों यही प्रयास है। इस दौरान डीजी आरसीवीपी नारोन्हा प्रशासनिक अकादमी जेएन कंसोटिया, पूर्व डीजीपी स्वराज पुरी, बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट के महासचिव कमलाकर सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विन्ध्य की इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में आईपीएस काजल सिंह, आईएफएस अक्षत पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार पटेल, ऋषिका सिंह, आईआरटीएस रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर अंबिकेश प्रताप सिंह, अर्चना मिश्रा, नंदन तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, प्रिया पाठक, सौरभ मिश्रा, अमित सोनी, उमेश द्विवेदी, डीएसपी हेमंत पांडेडिप्टी कमांडेंट होमगार्ड आशीष कुशवाहा, वेटनरी डॉक्टर डॉ. रागिनी मिश्रा, एटीओ प्रकाश द्विवेदी, एडी शिक्षा कविता त्रिपाठी, सीईओ जनपद ज्योति पटेल, नायब तहसीलदार कमलेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, प्रकाश उपाध्याय, बिंदु तिवारी, रूपा पाठक, आंचल अग्रवाल, प्रज्ञा दुबे, प्रतीक्षा सिंह, अंकिता पांडे, एकता शुक्ला, शिव कुमार गौतम, सुमित तिवारी और सौम्य कुमार द्विवेदी सहित क्रिकेट खिलाडी ईश्वर पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

मेहनत का कोई विकल्प नहीं
इस मौके पर प्रतिभाओं अपने विचार साझा किए। आईपीएस काजल सिंह ने कहा कि सपनों को पूरा करने की चाहत मेहनत को अपना बना ही लेती है। सफलता के लिये इंटर्नल मोटिवेशन अहम है। उन्होंने कहा कि हम सबका यह प्रयास होना चाहिये कि हम टैलेंट को पहचाने और उन्हें अवसर प्रदान करने में सहयोग करें। डिप्टी कमांडेट होमगार्ड के पद पर चयनित आशीष कुशवाहा ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। डिप्टी कलेक्टर अंबिकेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार आंचल अग्रवाल एवं डॉ. रागिनी मिश्रा ने भी अपने विचार साझा किये।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved