सतना में रेलवे स्टेशन में हुई बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची जीआरपी आसपास के लोगों से कर रही पूछताछ…

Monday, 13 January 2025

/ by BM Dwivedi

सतना में एक अज्ञात शख्स की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात सतना रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे कोच के पीछे की है। जहां खून से लखपत हालत में पत्थरों से कुचला हुआ युवक का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। मृतक कौन है और कहां का है यह फ़िलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या का कारण सहित हत्यारे भी अज्ञात हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन परिसर में हुई इस सनसनीखेज हत्याकांड की घटना के बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

बतादें कि सतना रेलवे स्टेशन परिसर में कोच के पीछे एक अज्ञात शख्स की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खून से लथपथ शव देख कर मौके पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत मामले को जांच में लेते हुए मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved