Rewa News: देर रात दुकान में लगी भीषण आग से ब्लास्ट हुए सिलेंडर, पूरे इलाके में मची अफरातफरी, जानिए पूरी घटना

Monday, 13 January 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत महसांव में संचालित CSC में बिक्री के लिए रखे गैस सिलेंडर में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क उठी। हादसे में दो सिलेंडरों में एक के बाद एक ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे महसांव बाजार के इलाके में हड़कंप मच गया। विक्रेता वीरेंद्र चौरसिया के मुताबिक वह गैस एजेंसी बदवार से गैस सिलेंडर उठाता है और महसांव बाजार स्थित अपने सीएचसी सेंटर से बिक्री करता है। 

जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 2 बजे अचानक दुकान में आग भड़क उठी, जिससे वहां रखे हुए दो सिलेंडर के फटने से दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। लोग एकत्रित हो गए। जिनकी मदद से आग बुझाने का कार्य किया गया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। स्थनीय लोगों के मुताबिक यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी घटना घट सकती थी और पूरे बाजार में आग लग जाती।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved