रीवा के ASI का डयूटी के दौरान निधन, त्योंथर स्थित गृहग्राम में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sunday, 12 January 2025

/ by BM Dwivedi

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पदस्थ रीवा जिले के निवासी एएसआई का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके गृह ग्राम में मौत की खबर ने परिजनों को स्तब्ध कर दिया है। वहीं पुलिस महकमे में भी शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि अनूपपुर के कोतमा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रविकरण दुबे, जो मूलतः रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत अहवाल पैरा गांव के निवासी हैं। उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम लाया गया, जहां आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। 

बतादें कि एसआई के निधन की यह घटना 10 दिसंबर को अनूपपुर जिले में हुई। जहां रीवा जिले के रहने वाले रविकरण दुबे कोतमा थाने में पदस्थ थे। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान ही अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved