प्रयागराज से यात्रियों को लेकर सिंगरौली जा रही बस मऊगंज में पलटी एक मौत सात गंभीर

Friday, 31 January 2025

/ by BM Dwivedi

Bus going from Prayagraj to Singrauli overturned: मऊगंज जिले में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसा मऊगंज जिले के बहेरा डावर गांव में हुआ। घटना की सूचना पर तत्काल मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर मौके पर पहुंची हैं। जिसके बाद बचाव और राहत कार्य करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों का उपचार जारी है।

बताया गया है कि बस प्रयागराज से सिंगरौली की ओर जा रही थी और आज तड़के तकरीबन 4 बजे जैसे ही मऊगंज जिले के बहेरा डावर गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि दर्जनभर यात्री घायल हैं, जिसमें से सात की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल मौके पर मऊगंज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे हैं जिसके बाद बचाव और राहत कार्य करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को रीवा और सीधी भी भेजा गया है। घटना में जिन यात्रियों को चोट नहीं आई है उन्हें दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved