Brown sugar caught in Rewa: रीवा जिले की बैकुंठपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बैकुंठपुर कस्बे में नसीले पाउडर की बिक्री करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से ब्राउन शुगर सहित कट पाउडर और नगदी रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में एएसपी अनिल सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैकुंठपुर थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर निवासी रविकरण सिंह उर्फ प्रिंसू पिता सुरेंद्र सिंह अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने उनके घर में दबिश दी और 100 ग्राम ब्राउन शुगर सहित करीब 100 ग्राम कट पाउडर बरामद किया है। बताया गया है कि पकड़े गए मादक की कीमत करीब 2 लाख रुपये आकी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख रप भी बरामद किए हैं जो नशे के कारोबार से कमाए गए थे।
पुलिस ने ब्राउन शुगर और कट पाउडर सहित नगदी जप्त कर आरोपी रविकरण सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2018 से लेकर अब तक सात मामले दर्ज हैं जिसमें से ज्यादातर एनडीपीएस के मामले हैं।

No comments
Post a Comment