रीवा में मकर संक्रांति के मेले में उपद्रवियों ने दंपति को शिकार बना लिया। पति के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की बीज बचाव करने आई पत्नी के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर तत्काल विवाद को शांत कराया। घटना जिले के जनेह थाने के तुरका दोंदर गांव की बताई जा रही है। यहां पर मकर संक्रांति के अवसर पर एक दिन पूर्व मेला लगा हुआ था। मेले में शामिल होने के लिए दंपति आए थे जहां पर पति का कुछ उपद्रवियों से विवाद हो गया इस बात को लेकर आधा दर्जन लोगों ने पति के साथ जमकर मारपीट की। पति को पिटता देख पत्नी बीच बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना से काफी देर तक मेला परिसर में हंगामा मचा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। घटना की शिकायत अभी तक थाने में दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment