सीध जिले में घर में घुस कर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए घर के बाहर खड़े वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की है। घटना सीधी के पड़रा में घटित हुई। जहां हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में घायल राहुल सिंह निवासी सीधी पड़रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने कमरे में थे तभी आधा दर्जन की संख्या में आए लोगों ने हॉकी और डंडे से उस पर हमला कर दिया। आरोपी पिस्टल व अन्य हथियारों से लेस थे। जिन्होंने मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए घर के बाहर खड़ी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुरानी रंजीश के चलते अंजाम दी गई। फिलहाल हमले में घायल युवक को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया है।


No comments
Post a Comment