Rewa News: इंजीनियरिंग कालेज में छात्रों ने किया भव्य आयोजन, 2100 दीपों के साथ दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा का पाठ

Monday, 13 January 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में छात्रों ने कार्यक्रम आयोजित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में अन्य लोग भी शामिल हुए। जिसमें कालेज परिसर में 2100 दीपों के साथ दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। छात्रों की ओर से बाद में भजन संगीत का भी आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में एबीवीपी की ओर से महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष मयंक सिंह चंदेल, इकाई मंत्री शिवानी सेन, अस्तित्व सिंह, आयुष ओझा, सेजल झनजोट, वेद  विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, शिवेंद्र सिंह, अखिल शुक्ला, साहिल सिंह, विपिन त्रिपाठी, निखिल सिंह, अश्विनी मिश्रा, अनिकेत कुमार, पुलकित तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved