रीवा. मकर संक्रांति पर्व के अवसर में हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा अटल पार्क में आयोजित अदभुत पतंग महोत्सव 2025 में आकर सपनो की उड़ान भरती इठलाती पतंगों से आकाश में फैले इंद्र धनुषी रंगो की छटा देख के मुझे अपना बचपन याद आगया। कल हम भी पतंगों को उड़ाकर मस्ती किया करते थे और आंखों में आकाश छूने के सपने सजा के पतंगों को निहारते थे। धर्म परिवार को साधुवाद एवं बधाई देने बतौर मुख्य अतिथि पधारे निगम आयुक्त डॉक्टर सौरभ सोनवाने ने अपने भावभीने उदगार व्यक्त कर अपने बचपन की यादों को ताजा किया। यादगार आयोजन की अध्यक्षता कर रहे संजय गांधी अस्पताल के पूर्व संचालक डॉ सीबी शुक्ला ने कहा कि मैं प्रथम वर्ष से इस आयोजन का साक्षी हूं और आज रजत जयंती वर्ष में धर्म परिवार द्वारा अहमदाबाद से पतंगे बुलाकर नगर के पतंगबाजों को जो उपहार और दिशा देने का कार्य किया है उसके लिए अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू संरक्षक नारायण डिगवानी एवं सुनील अग्रवाल के साथ पूरी टीम की मेहनत की मैं सराहना करता हूं।
Rewa News: सपनों की उड़ान भरती पतंगों को देख याद आया बचपन..., अहमदाबाद की पतंगों ने आकाश में दिखाई अठखेलियां
पतंग महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में उमा परोहा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर केके परोहा, ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन जी, पार्षद मनीष नामदेव, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह, अशोक राजऋषि, विष्णु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी ने मकर संक्रांति की सभी नगर वासियों को बधाई देते हुए धर्म परिवार को ऐसे कार्यों में में सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर बघेली कवि कमलकिशोर तथा गायक नीलेश श्रीवास्तव ने अपनी सुमधुर कविता व गीत की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोपहर 12 बजे से पतंगबाज प्रतिभागियों का पंजीयन महासचिव सुरेश बिश्नोई, सांस्कृतिक सचिव राजीव वर्मा गुड्डू के मार्गदर्शन में पुनीत वर्मा, मनीष साहू, नागेंद्र वर्मा ने कर धर्म परिवार की ओर से पतंग उड़ाने के लिए प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने किया तथा अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश तोमर, युवा अध्यक्ष सुमित मांजवानी, श्रीमती संतोषी गुप्ता, ऋचा गुप्ता, माधुरी वर्मा, राकेश आसवानी, दिनेश जैन, दिनेश सेन, राजेश नामदेव, अमिताभ केशरवानी, दिलीप ठारवानी, राजेश साहू, बृजेंद्र ताम्रकार आदि ने स्वागत किया तथा सफल आयोजन में सहयोग दिया। सामूहिक पतंगबाजी में सभी ने आकाश को जिस तरह सजाया उसमें दर्शकों ने भी उत्साहवर्धन करके खूब आनंद उठाया। पतंग महोत्सव में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हें मुख्य अतिथि और अतिथियों ने धर्म परिवार की ओर से सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मुकुंद मिश्रा, पूर्व पार्षद, विश्वनाथ सिंह खारोल बाबा, एडवोकेट संजय शुक्ला, पप्पू कन्नौजिया, एसबी पांडे, आरपी शुक्ला, अंकित सिंह, पंकज उपाध्याय, प्रभात सिंह, दीपक मौर्य, मनीष गुप्ता सहित प्रबुद्धजन व शहरबाशी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
0000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments
Post a Comment