SGMH रीवा में पति, प्रेमिका और पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल देख आगबबूला हुई महिला

Tuesday, 14 January 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में आज पति, प्रेमिका और पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां बीमार पति के पास प्रेमिका को देख पत्नी आग बबूला हो उठी और अस्पताल में ही जमकर हंगामा कर बैठी। SGMH में प्रेमी, प्रेमिका और पत्नी को लेकर उस वक्त हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब पति की तलाश करते हुए पत्नी अपने बच्चों के साथ अस्पताल जा पहुंची। अस्पताल में बीमार पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी आग बबूला हो गई और उसने अस्पताल में ही जमकर हंगामा कर दिया इस दौरान प्रेमिका के मोबाइल से उसके पति और प्रेमिका के बीच रासलीला के जो वीडियो सामने आए उसके बाद पत्नी काबू नहीं पाई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने दोनों ही पक्ष को अस्पताल चौकी भेज दिया। इधर मामले की जानकारी होने के बाद अमहिया पुलिस भी मौके पर जा पहुंची जहां दोनों ही पक्षों को समझाइश दी गई। पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति लक्ष्मी नारायण शर्मा पेशे से ट्रक ड्राइवर है। आरोप है कि पति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है और प्रेमिका के चक्कर में पड़कर पति कई-कई दिनों तक घर नहीं आता है वहीं पति के मोबाइल में कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो मिली जिन्हें देखकर पत्नी अपने आप में काबू नहीं रख पाई।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved