रीवा जिले में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

Sunday, 26 January 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।  एसएएफ मैदान में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिले के सभी स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन कराया गया। शाम को सरकारी भवनों में रोशनी की गई। 

विकासखंड स्तर पर जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद में अध्यक्ष और ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने तिरंगा फहराया। सभी कार्यक्रमों में ध्वज संहिता का पालन किया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। संविधान देश की शासन प्रणाली का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार देश को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए प्रयासरत है। समारोह में सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, सैन्य व असैनिक अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे। वयोवृद्ध और अस्वस्थ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved