रीवा. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रदेश स्तर पर पीएमश्री कॉलेज रीवा की वर्तिका शुक्ला को तीसरा स्थान मिला है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भोपाल के महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में प्रदेश स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें रीवा पीएमश्री कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष में अध्यनरत वर्तिका शुक्ला द्वारा बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इंदौर और दूसरा स्थान भोपाल को प्राप्त हुआ। वर्तिका रीवा सांसद प्रतिनिधि संजीव शुक्ला की पुत्री हैं। वर्तिका की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों और स्थानीय कलाकारों ने बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment