नवनियुक्त रीवा के बीजेपी जिला अध्यक्ष का भाजपा कार्यालय में हुआ आत्मीय अभिनंदन, पुष्पवर्षा कर पटाखे फोड़े और बांटी मिठाइयां

Friday, 17 January 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा. भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का अभिनंदन पार्टी कार्यालय अटल कुंज में समारोह आयोजित कर किया गया। इस दौरान कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर और पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी। 


अभिनंदन समरोह के मुख्य उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सन 1980 से लगातार पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज इस पद तक पहुंचे है। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने अपने कार्यकाल में संगठन को मप्र के अंदर नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने सारे अभियानों में जिले को प्रदेश में अव्वल बनाए रखा। हम सबको नए जिलाध्यक्ष की संगठनातमक क्षमता पर पूर्ण भरोसा है कि उनके नेतृत्व में भाजपा रीवा का संगठन एक नए आयाम तय करेगा। वहीं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, उप मुख्यमंत्री, सांसद, विधायकों तथा पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जिले के नेतृत्व की जो यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की गई है उस पर परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए हर सम्भव पूरा करने का प्रयास करेंगे। 

इस अवसर पर  प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, विधायक नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह, कमलेश्वर सिंह, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अजय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी, राजेन्द्र पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, श्यामलाल द्विवेदी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved