रीवा में पुत्र की शादी के लिए लड़की देखने जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। पीड़ित परिवार बोलेरो वाहन में जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक आई छोटी सी बच्ची को बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को चोट आई है, जबकि अन्य लोग बालबाल बच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यह सड़क हादसा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि द्वारिका प्रसाद नामदेव का परिवार पुत्र की शादी के लिए लड़की देखने शहडोल जा रहा था। पीड़ित परिवार का वाहन जैसे ही गड़रिया गांव के समीप पहुंचा तभी यह हादसा हो गया। अचानक हुए इस हादसे के दौरान वाहन के भीतर फंसे लोगों के बीच चीक पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में वाहन का चालक अमन नामदेव घायल बताया गया है।
No comments
Post a Comment