रीवा. हार्डवेयर के गोदाम में मंगलवार की दोपहर अचानक भडक़ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। समान थाने के गड़रिया मोड़ के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान में यह हादसा हुआ। काशी प्रसाद गुप्ता की दुकान के ऊपर बने गोदाम में मंगलवार की दोपहर वेल्डिंग का काम चल रहा था। करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग भडक़ गई। दूसरी मंजिल में गोदाम बना था, जिसमें काफी सामान रखा था। वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से अचानक भडक़ी आग ने देखते ही देखते हुए पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल कंट्रोल रूम से दमकल को बुलाया गया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब चार दमकल पानी आग को बुझाने में लगा है. गोदाम में रखा सामान पूरी तरह से खाक हो गया। हादसे में कितने का नुकसान हुआ है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. गनीमत रही कि आग नीचे दुकान में नहीं फैल पाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि तत्काल दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया था, जिससे आग पर काबू पा लिया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment