नागपुर से रीवा मिलने आई युवती के साथ प्रेमी ने किया गलत काम, फिर कराया कुंभ स्नान और प्रयागराज में छोड़कर ...

Wednesday, 5 February 2025

/ by BM Dwivedi



पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत 

रीवा। सोशल नेटवर्किंग साइट में परिचय के बाद एक युवती महाराष्ट्र से अपने प्रेमी से मिलने के लिए रीवा आई जहां प्रेमी ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपी उसे प्रयागराज में छोड़कर चंपत हो गया। पीड़िता कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय पहुंची है। नागपुर में रहने वाली एक युवती का परिचय साल भरपूर नीरज सेन निवासी खैरा थाना गढ़ से हुआ था। उनके बीच मोबाइल पर बात होती थी और बाद में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेमी से मिलने के लिए वह 21 जनवरी को नागपुर से रीवा आई थी जहां बस स्टैंड में आरोपी मिला और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में वह अपने रिश्तेदार के घर चली गई। 24 जनवरी को आरोपी ने उसे प्रयागराज में बुलाया जिस पर वह उसके कहने पर प्रयागराज चली गई। वहां पर आरोपी ने कुंभ स्नान के बहाने तीन दिन उसके साथ रुक रहा और शादी के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी उसे प्रयागराज में छोड़कर लापता हो गया। परेशान युवती उसके गांव खैरा पहुंची जहां पर आरोपी के घर वालों ने उसे भगा दिया। कई दिनों से युवती आरोपी की तलाश में भटक रही है और उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। इस घटना के शिकायत दर्ज करवाने सामान थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया गया। उसने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved