Family returning from Kumbh Mela becomes victim of road accident: प्रयागराज कुंभ मेला में गंगा स्नान करने के बाद नागपुर के यवतमाल वापस जा रहा एक परिवार मैहर जिले में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी को नागपुर से कुंभ में गंगा स्नान करने के लिए 10 लोग निजी वाहन से निकले थे। प्रयागराज से वापस नागपुर जाते समय मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह 4 बजे उनका फोर व्हीलर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
हादसे में वाहन सवार सभी 10 लोग घायल हो गए, वहीं एक वृद्ध महिला मंगला एकनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार सिविल हॉस्पिटल मैहर में कराया गया। वहीं महिला का शव पीएम के उपरांत दो परिजनों के साथ एसडीएम एवं तहसीलदार की उपस्थिति में उनके गांव को भिजवा दिया गया। जबकि अन्य घायलों को गाड़ी से सुरक्षित नागपुर के यवतमाल के लिए रवाना किया गया।

No comments
Post a Comment